नागपुर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय महाल और
डॉ हेडगेवार स्मृति मंदिर समिति जगह पर रेडियोएक्टिव पदार्थ
फैलाने की धमकी दी गई है | 27 अप्रैल को पुलिस आयुक्त
रविंद्र कुमार सिंगल को भेजे गए पत्र में ‘DSS’ नामक संगठन ने
CGM – 137 रखने का दावा किया और मेट्रो, बीजेपी कार्यालय
और आपली बस को निशाना बनाकर रेडिएशन
का खतरा फैलाने की बात की है | इसके बाद एंटी टेररिज्म
स्क्वाड राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और परमाणु विशेषाधनों
ने सभी संशय स्थान पर तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन
शुरुआत में कोई सामग्री नहीं मिली जिससे यह शरारती तत्वों
होने की आशा का बताई जा रही है फिलहाल शहर
की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है|


